1.झारखंड सरकार ने नई दिल्ली में आयोजित National Stakeholders Consultation 2026 के समापन पर ₹87,000 करोड़ से अधिक के निवेश संबंधी MoUs पर हस्ताक्षर किए।
2.राज्य सरकार ने Jharkhand AI Policy 2026–31 का मसौदा प्रस्तुत किया, जिसका उद्देश्य झारखंड को भारत का अग्रणी AI-संचालित गवर्नेंस हब बनाना है।
3.Vision 2050 के तहत रांची में 100.97 एकड़ का IT Park विकसित किया जाएगा, जिससे आईटी निवेश और रोजगार को बढ़ावा
4.राज्य सरकार ने अगले वर्षों में 1,000 AI स्टार्टअप और 1 लाख से अधिक AI आधारित रोजगार सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया।
5.झारखंड सरकार ने ₹1,150 करोड़ के AI एवं डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश की योजना प्रस्तुत की।
6.Chief Minister’s Data Intelligence Platform (CM-DIP) विकसित कर डेटा आधारित प्रशासन और सरकारी सेवाओं को मजबूत किया जाएगा।
7.Health and Nutrition Vigilance System (HNVS) के माध्यम से स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं की AI आधारित निगरानी की जाएगी।
8.खनिज संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए Critical Minerals Administration System (CMAS) लागू करने की योजना प्रस्तुत की गई।
9.Vision 2050 के अंतर्गत राज्य में 50 से अधिक Global Capability Centres (GCCs) स्थापित करने और ₹10,000 करोड़ से अधिक निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
10.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की पहचान केवल खनिज (Mines) से नहीं बल्कि ज्ञान, नवाचार और तकनीक (Minds) से भी होनी चाहिए।
🎯 Exam Fact of the Day
प्रश्न: National Stakeholders Consultation 2026 के दौरान झारखंड सरकार ने लगभग कितने करोड़ रुपये के निवेश संबंधी MoUs पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: ₹87,000 करोड़
