- झारखंड सरकार ने नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026 में राज्य का दीर्घकालिक विकास दस्तावेज़ “Vision 2050” प्रस्तुत किया।
- Vision 2050 के तहत आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डिजिटल गवर्नेंस और नवाचार आधारित विकास को प्राथमिकता दी गई।
- राज्य सरकार ने State AI Mission और नई AI Policy का प्रारूप निवेशकों एवं विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया।
- सरकार ने Industrial & Investment Promotion Policy के नए ड्राफ्ट पर हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए।
- नई Tourism Policy के मसौदे में इको-टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन और निजी निवेश को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
- PPP (Public-Private Partnership) आधारित विकास परियोजनाओं के प्रारूप पर भी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा की गई।
- राज्य सरकार ने आगामी रांची आईटी पार्क को तकनीकी निवेश और रोजगार सृजन के प्रमुख केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया।
- सम्मेलन में घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उद्योगपतियों नीति-निर्माताओं और निवेशकों ने झारखंड के विकास रोडमैप पर विचार-विमर्श किया।
- Vision 2050 का उद्देश्य उद्योग रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य पर्यटन और सतत विकास के माध्यम से झारखंड को विकसित राज्य बनाना है।
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड को पूर्वी भारत का प्रमुख AI IT और निवेश गंतव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
🎯 Exam Fact of the Day
प्रश्न: झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत दीर्घकालिक विकास दस्तावेज़ का नाम क्या है?
उत्तर: Vision 2050v
